Katihar News: महायज्ञ के बाद प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए श्रद्धालु
हिन्दुस्तान, कटिहार
Katihar News: महायज्ञ के बाद प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए श्रद्धालु महायज्ञ के बाद प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए श्रद्धालुमहायज्ञ के बाद प्रतिमा विसर्जन में शामिल

Katihar News: आजमनगर। सावन पूर्णिमा के मौके पर आयोजित महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विसर्जन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाजार स्थित पोद्दार टोली बोल बम सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन पूर्णिमा के मौके पर महायज्ञ का आयोजन किया गया था। 24 प्रहर महायज्ञ कार्यक्रम विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सावन पूर्णिमा और अन्य विशेष अवसरों पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांव और बाजार के सैकड़ो की संख्या में महिला अनूप पुरुष भाग लेते हैं। समापन के बाद भक्तजनों द्वारा महानंदा नदी घाट में मुक्ति विसर्जन कर दिया गया।


