Katihar News: अनियमित आपूर्ति को लेकर उपभोक्ता पहुंचे विद्युत कार्यालय, जताया आक्रोश
हिन्दुस्तान, कटिहार
Katihar News: अनियमित आपूर्ति को लेकर उपभोक्ता पहुंचे विद्युत कार्यालय, जताया आक्रोश अनियमित आपूर्ति को लेकर उपभोक्ता पहुंचे विद्युत कार्यालय, जताया आक्रोशअनियमित आ

Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। मनसाही की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं ने मनसाही के बिजली कार्यालय पहुंचकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और प्रखंड में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। उपभोक्ताओं के बिजली कार्यालय पहुंचने की सूचना पर मनसाही पुलिस भी विद्युत कार्यालय पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। बिजली उपभोक्ता सुमन यादव, कौसर रजा, कुणाल यादव, बिक्रम यादव, सूरज यादव, अमित कुमार, करण कुमार, फरीद आलम, जाकिर हुसैन, मो जियाउल, सुजीत कुमार आदि ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही बिजली 12 से 14 घंटे तक गायब हो जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है वही व्यसायिक कार्य भी ठप पड़ जाता है।
उपभोक्ता ने कहा कि अगर बिजली की व्यवस्था जल्द सुधार नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।


