ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारमनिहारी : अगवा भाइयों के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने काटा बवाल

मनिहारी : अगवा भाइयों के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने काटा बवाल

मनिहारी | निज संवाददाता दो सगे भाइयों के अगवा किए जाने के चार दिन बाद

मनिहारी : अगवा भाइयों के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने काटा बवाल
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारWed, 22 Sep 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

मनिहारी | निज संवाददाता

दो सगे भाइयों के अगवा किए जाने के चार दिन बाद भी नहीं मिलने पर ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क आम्बेडकर चौक के पास चार घंटे तक सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।

आक्रोशितों का कहना था कि दियारा क्षेत्र के काशीचक में गत शनिवार की शाम के साढ़े चार बजे कलाई छींट कर लौटने के क्रम में घात लगाए बदमाशों ने आर्म्स के बल पर दोनों किसान भाई महेश यादव व सुनील यादव को दियारा से अगवा कर लिया। आज तक उनका अता-पता नहीं चला है। परिजनों को आशंका है कि बदमाशों ने दोनों की हत्या कर दी है।

इससे परिजनों में काफी दहशत का माहौल हैं। दोनों किसानों के सकुशल बरामदगी को लेकर आक्रोश जताया गया। प्रदर्शनकारी ने आम्बेडकर चौक पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की गयी और दोनों किसानों को सकुशल बरामदगी की मांग की गई। घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की भी आवाज बुलंंद की गई। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ व एसडीपीओ मनोज कुमार के काफी प्रयास के बाद और श्वान दस्ता टीम के सहयोग से बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन पर आक्रोशितों ने जाम समाप्त कर दिया।

उसके बाद आवागमन चालू हो सका। विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी इस मुद्दे पर मनिहारी थाना पुलिस की लूंजपूंज रवैये की भर्त्सना की और अगवा किये गये किसानों की सकुशल बरामदगी के लिए मांग रखी। मालूम हो कि सोमवार को पूर्व मंत्री राजद नेता डॉ राम प्रकाश महतो,राजद नेता लाखो यादव समेत अन्य लोगों ने परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया। कहा कि घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए वे लगातार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से सम्पर्क साधे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें