मनिहारी नाव घाट पर दंडाधिकारी नहीं थे उपस्थित, प्रमंडलीय आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की
मनिहारी नाव घाट पर दंडाधिकारी नहीं थे उपस्थित, प्रमंडलीय आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की मनिहारी नाव घाट पर दंडाधिकारी नहीं थे उपस्थित, प्रमंडलीय आयुक्त

मनिहारी नि स गुरूवार को प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने मनिहारी गंगा घाट,अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किए। प्रमंडलीय आयुक्त सबसे पहले गंगा घाट पहुंचे। एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने प्रमंडलीय आयुक्त को मनिहारी के भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने रिवर फ्रंट तथा शवदाह गृह निर्माण की भी जानकारी दिया। प्रमंडलीय आयुक्त 14 घाट समूह घाट पर पहुंच कर नाव पर बैठे यात्रियों से सुविधा तथा नाव भाड़ा की जानकारी प्राप्त किए。
दंडाधिकारी की उपस्थिति
नाव घाट पर दंडाधिकारी के रुप में प्रतिनियुक्त अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के मौजूद नही रहने से प्रमंडलीय आयुक्त नाराज हो गए। उन्होंने एसडीएम को सख्त निर्देश देते हुए कहा की हर हाल मे दंडाधिकारी को नाव परिचालन के दौरान उपस्थित रहना है। घाट से वापसी के बाद आयुक्त अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यालय निरीक्षण
अनुमंडल के बाद आयुक्त प्रखंड तथा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किये। सभी कार्यालय निरीक्षण के उपरांत प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि कार्यालय में चल रहे रेगुलर कार्य तथा कर्मियों के कार्य करने की शैली को देखा गया है। उन्होंने कहा की नाव घाट पर जारी प्रोटोकोल का पालन किया जा रहा है या नही इसकी जांच की गई है। विक्रमशिला पुल के बंद होने के बाद से मनिहारी घाट पर यात्रियों का प्रेशर बढ़ गया है। जिसको लेकर नाव परिचालन के दौरान खराब मौसम ,संध्या के बाद नाव का परिचालन नही किये जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने कहा कि फेरी सेवा का भी परिचालन बहुत जल्द होगा। मौके पर एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, आरओ रामसागर पासवान, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा आदि लोग मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


