ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारमाले ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

माले ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

गुरुवार को आइसा एवं माले कार्यकर्ताओं ने अलग अलग जगहों पर स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वक्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा...

माले ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 24 Jul 2020 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को आइसा एवं माले कार्यकर्ताओं ने अलग अलग जगहों पर स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वक्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा है।

आइसा कार्यकर्ता काजी टोला स्थित बारसोई आबादपुर मुख्य सड़क पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। भाकपा माले के कार्यकर्ता मो. यासिन ने निमतल्ला चौक पर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि स्वास्थ्य मंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देनी चाहिए। आइसा के छात्र नेता काबिस शाहवाज ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री चिकित्सा व्यवस्था में नाकामयाब रहे हैं। डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षित नहीं है तो आमलोगों की सुरक्षा कैसे होगा यह एक सवालिया निशान हैं। कार्यकर्ताओं ने नलसर पंचायत में भी प्रदर्शन किया। माले नेता मो. गुलजार ने स्वास्थ्य मंत्री पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अब तक बारसोई में 113 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने कहा कि कोरानो से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उस हिसाब से स्वस्थ्य जांच की व्यवस्था किसी अस्पतालों में नहीं है। लोग मजबूरन इधर-उधर भटकरने को मजबूर हैं। इस मौके पर मो. गुलजार, फर्जुल हक, मो. अली जिन्ना, मोजिबुर रहमान, मंजर आलम, बुलबुल अली, शाहवाज काजी, असर शमशाद, मिर्जा, अरमान मल्लिक, रविउल परवाना, नदीम तोहिद, युसूफ, मिथुन, अफसर आदि ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें