एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से बढ़ी परेशानी
एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से बढ़ी परेशानी एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से बढ़ी परेशानीएलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से बढ़ी परेशानीएलपीजी स

अमदाबाद, संवाद सूत्र अमदाबाद प्रखंड में पिछले करीब एक सप्ताह से एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घरों में खाना बनाने से लेकर छोटे-बड़े व्यवसाय तक इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं।मालूम हो कि अब अधिकांश परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस पर ही निर्भर हैं। ऐसे में सिलेंडर नहीं मिलने से गृहिणियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों रमजान का महीना भी चल रहा है। सहरी और इफ्तार के लिए सुबह-शाम भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन गैस की कमी के कारण कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
कुछ लोग मजबूरी में लकड़ी या चूल्हे का सहारा ले रहे हैं।नगर पंचायत मुख्य बाजार के मिठाई व्यवसायी कंचन शाह ने बताया कि पिछले चार दिनों से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका कामकाज लगभग ठप हो गया है। गैस नहीं मिलने से मिठाई बनाना बंद करना पड़ा है।वहीं अमदाबाद स्थित गैस एजेंसी के संचालक अमित कुमार ने बताया कि एजेंसी में 2 फरवरी से ही गैस की आपूर्ति समाप्त हो गई है। नई खेप नहीं आने के कारण उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा पा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


