ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहार‘भगवान बलराम का हल भारतीय कृषि का प्रतीक

‘भगवान बलराम का हल भारतीय कृषि का प्रतीक

प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में भारतीय किसान संघ के द्वारा कृषि देवता भगवान बलराम की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष तारानंद सिन्हा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता द्वारा दीप...

‘भगवान बलराम का हल भारतीय कृषि का प्रतीक
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSat, 15 Sep 2018 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में भारतीय किसान संघ के द्वारा कृषि देवता भगवान बलराम की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष तारानंद सिन्हा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंहा ने कहा कि भगवान बलराम को लक्ष्मण का अवतार माना जाता है लक्ष्मण का अर्थ शुभ लक्षणों से युक्त सौभाग्यशाली समृद्धिशाली जैसा ही हम सभी किसानों को मिलकर अपन विकसित देश बनाना है। उन्होंने कहा कि भगवान बलराम का हल भारतीय कृषि का प्रतीक है। इसलि भारतीय किसान संघ बलराम जयंती को किसान दिवस के रुप में पूरे भारत में मनाता है। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री अमरजीत सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार देश के अन्नदाताओं के नाम पर मगरमच्छ के आंसू बहाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें