ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारलोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, तैयारी में जुटे व्रती

लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, तैयारी में जुटे व्रती

भगवान भास्कर ही सगुण साकर देव है। सूर्यपुराण में इसकी महत्ता पर विशेष चर्चा की गई है। साल में दो बार सूर्योपासना का पर्व बहुत ही निष्ठा व आस्था के साथ मनाया जाता है। कार्तिक शुक्लपक्ष चतुर्थी से...

लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, तैयारी में जुटे व्रती
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 31 Oct 2019 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

भगवान भास्कर ही सगुण साकर देव है। सूर्यपुराण में इसकी महत्ता पर विशेष चर्चा की गई है। साल में दो बार सूर्योपासना का पर्व बहुत ही निष्ठा व आस्था के साथ मनाया जाता है। कार्तिक शुक्लपक्ष चतुर्थी से प्रारंभ होकर सप्तमी को इस पर्व का पारन होता है। जबकि चैत माह में वासंती नवरात्र के चौथे दिन से चैती छठ प्रारंभ होता है।

बुधवार को चार दिवसीय छठ के अनुष्ठान के तहत गुरुवार से नहाय खाय का अनुष्ठान शुरु होने को लेकर परवैतिनों में गजब का उत्साह देखा जा रहा था। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई के कार्य को अंतिम रुप दिया जा रहा है। छठ पर्व को बड़का पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए दूर दराज एवं अन्य प्रान्तों में कार्य करनेवाले श्रद्धालुगण छठ के अवसर पर अपने घर पहुंच चुके हैं।

जबकि अभी भी अन्य लोगों के आने का क्रम जारी है। वहीं छठ पर्व के अवसर पर जिले के गंगा, कोसी, महानंदा एवं बरंडी नदी के अलावा 454 छठ घाटों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा जहां छठी मईया की पूजा अर्चना के साथ-साथ अस्ताचलगामी व उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य के रुप में गंगाजल, दूध व हल्दी का घोल दिया जाता है। इस व्रत को पूरा करने व उसकी तैयारी में जुटे लोगों द्वारा जहां अभी से पर्व की सामग्रियों की खरीददारी शुरु कर दी गई है। वहीं पूजन सामग्रियों से पूरा बाजार पटा हुआ नजर आ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें