Katihar News: सीडीपीओ बन जिले का नाम किया रौशन, स्वाध्याय के बल पर पाई सफलता
Katihar News: सीडीपीओ बन जिले का नाम किया रौशन, स्वाध्याय के बल पर पाई सफलता सीडीपीओ बन जिले का नाम किया रौशन, स्वाध्याय के बल पर पाई सफलतासीडीपीओ बन जिले का नाम कि

Katihar News: कदवा, एक संवाददाता कदवा प्रखंड के तेतलिया पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी स्वर्गीय हाजी जहीरुद्दीन के 30 वर्षीय पुत्र अहसन रजा बीपीएससी की परीक्षा में 149वां रेंक प्राप्त कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व आपूर्ति निरीक्षक का पद हासिल कर अपने गांव सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अहसन के आज अपने पैतृक गांव आगमन पर उनके इस सफलता से पूरे पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है। अहसन के इस सफलता पर पूरे गांव के लोगों ने उनके आते हीं उनका भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजित सम्मान समारोह में भारी संख्या में पंचायत के लोगों ने उपस्थित होकर फूल माला पहना कर व गुलदस्ता देकर बधाई दिया।
सफलता पर अहसन रजा ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के विद्यालय से आरंभ किया तथा दूसरी कक्षा के बाद वे किसनगंज से आठवीं तक पढ़ाई पूरा किया। तत्पश्चात आठवीं के बाद उन्होंने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विद्यालय अपना पढ़ाई के साथ साथ स्वाध्याय जारी रखा। उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा में 149वां रेंक प्राप्त कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व आपूर्ति निरीक्षक का पद हासिल किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि साकिर रेजा, समाजसेवी मो. कादिर, मो. मुस्तकीम, परवेज आलम, मो. सालिक रजा, तहजीब आलम, राहत हुसैन, तनवीर आलम, मो. कलीम, नाजिर परवेज, हाजी खुर्सीद, मो. शौकत रजा सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर अहसन को उनके इस सफलता का बधाई दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


