Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsLocal Residents Take Housing Assistant Hostage Over Bribery Allegations in Barsoi
एकसल्ला में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

एकसल्ला में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

संक्षेप:

एकसल्ला में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक एकसल्ला में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक एकसल्ला में आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Jan 29, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के एकसल्ला पंचायत के धूम टोला में बुधवार को आवास सहायक को ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि ने बंधक बनाया। जिसका नेतृत्व जनप्रतिनिधि बिमल रविदास ,जमील अख्तर ,पूर्व मुखिया हरेराम सिंह कर रहे थे। बता दे की प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे के कार्य चल रहे हैं। जिसमें आवाज सहायक एवं उनके सहयोगी द्वारा लोगों से आवास के नाम पर रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। आवास सहायक को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में जंगल की आज की तरह फैल गई। हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होने लगे। इस संबंध में जनप्रतिनिधि बिमल रविदास ,जमील अख्तर ,पूर्व मुखिया हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों को मुफ्त में मिलना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन आवास सहायक उमर फारूक एवं उनके सहयोगी द्वारा पंचायत के लोगों को आवास के नाम पर खुलेआम रिश्वत लिया गया है। लाखों रुपए अवैध वसूली की गई है। यहां की जनता से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच किया जाए तथा दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाए एवं जनता से लिए गए राशि तुरंत वापस किया जाए। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण पीड़ित मंजुरा खातुन, नीलमा खातुन, सुभान, अपने संयुक्त रूप से कहां की प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हम लोगों से आवाज सहायक एवं उनके सहयोगी द्वारा अवैध राशि ली गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पर्यवेक्षक एवं स्थानीय पुलिस को घटनास्थल पर भेजा। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब अहमद ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है लोगों से बात किए जा रहे हैं। जल्द ही आवास सहायक को बंधक से मुक्त कराया गया।