पिलर पर बने ओवर ब्रिज, फुटकार दुकानदारों को मिलेगी राहत
पिलर पर बने ओवर ब्रिज, फुटकार दुकानदारों को मिलेगी राहत पिलर पर बने ओवर ब्रिज, फुटकार दुकानदारों को मिलेगी राहत पिलर पर बने ओवर ब्रिज, फुटकार दुकानदार

बारसोई। निज प्रतिनिधि बलरामपुर एसएच-98 सड़क चौड़ीकरण के दौरान बारसोई जंक्शन के समीप प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर स्थानीय लोगों ने पिलर आधारित करीब 300 मीटर लंबा ब्रिज बनाने की मांग तेज कर दी है। शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग पर व्यवसायियों, ग्रामीणों एवं आम लोगों ने आवेदन देकर प्रशासन से योजना में बदलाव की मांग की है। वहीं 65 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर स्थानीय जनहित से जुड़े पहलुओं पर ध्यान आकर्षित कराया है।स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों का कहना है कि वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार यदि आरओबी की लंबाई एवं चौड़ाई यथावत रखी गई तो बारसोई स्टेशन मोड़ से रेल गेट (इंदिरा चौक) तक स्थित घनी आबादी, बाजार क्षेत्र और कई धार्मिक स्थल प्रभावित हो सकते हैं।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां पिलर आधारित ब्रिज निर्माण से कम क्षति होगी तथा दुकानों, मंदिरों और इंदिरा गांधी की प्रतिमा को नुकसान से बचाया जा सकेगा। लोगों ने बताया कि रेल गेट से चमड़ागोदाम की ओर करीब 300 मीटर के दायरे में यदि पिलर ब्रिज बनाया जाता है तो बाजार, यातायात और स्थानीय रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। अन्यथा बड़ी संख्या में फुटकर दुकानदारों के विस्थापन एवं बेरोजगारी की आशंका है।आवेदन में यह भी कहा गया है कि प्रस्तावित निर्माण से रजिस्ट्री ऑफिस, बीआरसी, बारसोई स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण संस्थानों तक जाने वाला मुख्य मार्ग प्रभावित होगा, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।फुटकर दुकानदार अब्दुल गनी के नेतृत्व में विक्की साह, विक्की ठाकुर, नगीना साह, मो जिशान, आजाद खान, बिट्टू सूत्रधर, सुरेश कुमार मंडल, योगेंद्र मंडल, नगीना चौहान, लक्ष्मण मंडल, मुकेश कुमार मंडल, मो सैफी, शंकर प्रसाद साह, मो तौहीद, विपुल सूत्रधर, भावेश मंडल, रोहित सिंह, नसीम अहमद, विक्की सिंह, अर्जुन मंडल सहित कई लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से जनहित में पिलर आधारित रेल ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तकनीकी विकल्पों पर विचार करेगा ताकि सड़क चौड़ीकरण के साथ विकास कार्य भी हो और लोगों की आजीविका एवं शहर की संरचना पर न्यूनतम असर पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


