ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारकोढ़ा : किसानों को मक्का आलू बोने की विधि बताई

कोढ़ा : किसानों को मक्का आलू बोने की विधि बताई

कृषि विज्ञान केन्द्र व बिसा, पूसा के संयुक्त तत्वावधान में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत मौसम अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोढ़ा प्रखंड के मूसापुर गांव में आयोजित किया...

कोढ़ा : किसानों को मक्का आलू बोने की विधि बताई
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारMon, 02 Nov 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

कृषि विज्ञान केन्द्र व बिसा, पूसा के संयुक्त तत्वावधान में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत मौसम अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोढ़ा प्रखंड के मूसापुर गांव में आयोजित किया गया।

किसानों के बीच आलू के बीज प्रभेद कुफरी लाभकारी, कुफरी सिन्दूरी एवं कुफरी चन्द्रमुखी का वितरण किया गया। बिसा के प्रभारी सह वैज्ञानिक डॉ. आर के जाट ने यंत्रों द्वारा पंक्ति में आलू, मक्का एवं सरसों लगाने की विधि तथा इसके महत्व की जानकारी उपस्थित किसानों को दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के पव्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. रीता सिंह ने जीरो टिलेज से गेंहू एवं मसूर की खेती करने की विधि बताई। डॉ. सुशील कुमार सिंह ने फसल लगाने के पूर्व मिट्ठी नमूना लेने एवं मिट्टी जांच के बाद उर्वरक प्रयोग के बारे में जानकारी दी। डॉ1 नीलमणि प्रकाश ने किसानों को समय-समय पर तकनीकि जानकारी देने के लिए किसानों को आयवस्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें