Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsLand Encroachment Issues Rising in Pranpur Government Land at Risk
भूमि माफियाओं का मनोबल बढ़ा, दो पक्षों के बीच तनाव

भूमि माफियाओं का मनोबल बढ़ा, दो पक्षों के बीच तनाव

संक्षेप:

प्राणपुर में सरकारी एवं गैर सरकारी भूमि का अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भूमि माफियाओं द्वारा एक एकड़ 34 डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो विवाद हिंसात्मक रूप ले सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

Nov 27, 2025 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

प्राणपुर, संवाद सूत्र। सरकारी एवं गैर सरकारी भूमि का अतिक्रमण प्राणपुर में जोर शोर से जारी है। भूमि माफियाओं द्वारा जोर जबरदस्ती भूमि कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। मैनानगर चौक पर सड़क के किनारे एक एकड़ 34 डिसमिल जमीन जो सरकारी है उसे कबजाने के लिए भूमि माफिया आतुर है। दो पक्षों के बीच बढ़ता विवाद से हिंसात्मक घटना की आशंका बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासनिक पहल जल्द नहीं किया गया तो विवाद कभी भी खूनी संघर्ष का रूप ले सकता है। हालांकि अभी तक सबकुछ जाते हुए भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों सरकारी भूमि पर सड़क किनारे घर बनाने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी से लेकर मारपीट की घटना हो गई। ग्रामीणों के बीच बचाव के कारण मामला तूल नहीं पकड़ सका। ग्रामीणों ने संभावना जताया है कि प्रशासन यदि विवादित जमीन पर त्वरित कार्रवाई नहीं करेगा तो कभी भी अप्रिय घटना हो सकता है। भूमि माफियाओं का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इधर प्राणपुर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि जमीन संबंधित मामला की जानकारी मिली है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। अंचल अधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि भूमि माफियाओं का मनोबल बढ़ने नहीं दिया जाएगा। हर हाल में सरकारी एवं गैर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से निजात दिलाया जाएगा।