Katihar News: अभियान बसेरा दो में जिले की उपलब्धि 63.54 फीसदी
Katihar News: अभियान बसेरा दो में जिले की उपलब्धि 63.54 फीसदी अभियान बसेरा दो में जिले की उपलब्धि 63.54 फीसदी अभियान बसेरा दो में जिले की उपलब्धि 63.54 फीसदी अभियान

Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। भूमिहीन परिवारों को बसोबास के जमीन उपलब्ध कराए जाने को अभियान बसेरा दो के तहत स्पेशल ड्राइव चलाया गया l इसके तहत ऐसे परिवार जिनके पास अपनी जमीन नहीं है उन्हें बसोबास के तीन डिसमिल जमीन दिया जाना है l जिले के सभी सीओ को ऐसे पात्र लाभुकों को चिन्हित कर इससे सम्बन्धित सूची मांगी गई थी l
भूमिहीन परिवारों की स्थिति
अभियान बसेरा दो में तीन सितंबर तक कि समीक्षा रिपोर्ट में जिले की उपलब्धि 63.54 प्रतिशत है l जिन लाभुकों को अब तक जमीन उपलब्ध कराया गया है उन्हें बंदोबस्ती प्रमाणपत्र, बासगीत पर्चा दिया गया है l कुछ लाभुकों को पर्चा देने की प्रक्रिया होना बाकी है l बरारी अंचल में 4067 भूमिहीन परिवार का सर्वे किया गया l इसमें 3854 को जमीन आवंटित किया गया है l 12 परिवारों को जमीन आवंटन की पात्रता के अनुरूप नहीं पाया गया l बरारी अंचल की उपलब्धि 96 प्रतिशत रही l
अंचलवार उपलब्धि
मनिहारी अंचल में 1742 भूमिहीन परिवारों में 66 को जमीन उपलब्ध कराया गया जबकि 30 को पात्र नहीं पाया गया l मनिहारी की उपलब्धि 15 प्रतिशत रही l कुरसेला में 845 में 805, कदवा में 639 में 77, आजमनगर में 496 में 181, प्राणपुर में 297 में 122, आमदाबाद में 291 में 201, मनसाही में 288 में 184, कटिहार सदर में 264 में सात भूमिहीन परिवार को ही जमीन उपलब्ध कराया गया l कटिहार अंचल की उपलब्धि सबसे कम पांच प्रतिशत रही l
अन्य क्षेत्रों की रिपोर्ट
इसके अतिरिक्त कोढ़ा में 214 में 120 परिवार, डंडखोरा में 209 में 56, बलरामपुर में 155 में 87, बारसोई में 145 में 84, फलका में 224 में 94 तथा समेली अंचल में 76 भूमिहीन परिवारों में 44 को जमीन उपलब्ध कराया गया l जिले में 9906 भूमिहीन परिवारों में 6023 को जमीन उपलब्ध कराया गया l


