
आकांक्षी जिलों में शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर कदम
आकांक्षी जिलों में शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर कदम आकांक्षी जिलों में शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर कदमआकांक्षी जिलों में शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर कदमआकांक्षी जि
कटिहार, वरीय संवाददाता नीति आयोग, नई दिल्ली के आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन, कटिहार में सम्पूर्णता अभियान-2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद एवं जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा तथा कृषि प्रक्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान की अवधि 28 जनवरी, 2026 से 14 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान नीति आयोग द्वारा चिन्हित सभी सूचकांकों में पूर्ण लक्ष्य हासिल किया जाना है।
डीएम ने अधिकारियों व बीडीओ को दिया निर्देश डीएम ने उपस्थित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक सूचकांक के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित कर समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे पूरी गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही आकांक्षी प्रखंड कुर्सेला, मनिहारी एवं बलरामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में 28 जनवरी से 02 फरवरी, 2026 के बीच सम्पूर्णता अभियान-2.0 का शुभारंभ कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करें और सभी सूचकांकों में निर्धारित अवधि तक पूर्ण उपलब्धि सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




