Katihar News: वाहन जांच में 262 चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
Katihar News: वाहन जांच में 262 चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वाहन जांच में 262 चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्मानावाहन जांच में 262 चालान, 10 लाख रुपये से

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को महिला थाना के पास और सिरसा क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में 262 चालान काटे गए। इनसे 10 लाख 4 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग का यह अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, गलत दिशा में परिचालन और ओवरलोडिंग के मामलों पर कार्रवाई की जा रही है। लंबी दूरी की बसों के दस्तावेजों और यातायात नियमों के पालन की भी जांच हो रही है।
नाबालिगों के वाहन चलाने पर नजर
नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी नजर
अभियान में नाबालिगों के वाहन चलाने और बिना पंजीकरण सड़क पर दौड़ रहे टोटो व ऑटो की भी जांच की जा रही है। परिवहन विभाग ने नए वाहनों के पंजीकरण में अनावश्यक देरी करने वाले डीलरों और शोरूम संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। बिना पंजीकरण वाहन सड़क पर चलने पर चालक के साथ संबंधित डीलर की जिम्मेदारी भी नियमानुसार तय की जा सकती है।
20 अक्टूबर तक चलेगा वाहन जांच अभियान
20 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने तथा जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। उन्होंने ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने को भी कहा। परिवहन विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर के बाद भी नियमित वाहन जांच जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना है।


