Katihar News: प्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्राओं ने जीता पदक

हिन्दुस्तान, कटिहार
share

Katihar News: प्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्राओं ने जीता पदकप्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्राओं ने जीता पदकप्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्राओं ने जीता पदकप्रतिभा शिक्

Katihar News: प्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्राओं ने जीता पदक

Katihar News: कटिहार। पोलो ग्राउंड इनडोर स्टेडियम, श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय जूनियर थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 2026 में प्रतिभा शिक्षण संस्थान के दो छात्राओं ने जीत दर्ज कराया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा शिक्षण संस्थान, लोहिया नगर की पूर्ववर्ती छात्रा अदिति रानी ने बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम स्टाइल 2 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। बताते चलें कि यह पदक अदिति रानी ने अपने खेल कौशल और कड़ी मेहनत के दम पर हासिल कर कटिहार एवं बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभा शिक्षण संस्थान की पूर्ववर्ती छात्रा लक्ष्मी रानी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रतिभा शिक्षण संस्थान के निदेशक चंदन कुमार, प्रधानाचार्या राधा कुमारी एवं सभी शिक्षकों ने अदिति रानी और लक्ष्मी रानी के उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: प्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्राओं ने जीता पदक