Katihar News: सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉक्टर पंकज

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉक्टर पंकज सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉक्टर पंकजसर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम

Katihar News: सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉक्टर पंकज

Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई डीएस कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार को भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना शोध पत्र रोल ऑफ हाइड्रोपोनिक फार्मिंग इन ए अचिविंग सस्टेनेबल एग्रीकल्चरः ए प्रिज्मा बेस्ड मेटा एनालिसिस विषय पर प्रस्तुत किया था। इस शोध में उन्होंने टिकाऊ कृषि और आधुनिक खेती की तकनीकों के महत्व को रेखांकित किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ प्रशांतकुमार,विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ अखिलेश कुमार ,प्लेसमेंट ऑफिसर डॉक्टर भरत मेहर, डॉ संजीव कुमार सिंह, शंभू कुमार यादव, दिनेश कुमार चौधरी आदि ने बधाई दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉक्टर पंकज