कटिहार के मॉडल स्कूलों में बेहतर शिक्षकों की तैनाती तेज
कटिहार के मॉडल स्कूलों में बेहतर शिक्षकों की तैनाती तेज कटिहार के मॉडल स्कूलों में बेहतर शिक्षकों की तैनाती तेज कटिहार के मॉडल स्कूलों में बेहतर शिक्ष

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमांचल के शैक्षणिक परिदृश्य को नई दिशा देने की तैयारी में कटिहार जिला भी कदमताल कर रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर संचालित होने वाले मॉडल स्कूलों में मार्च अंत तक बेहतर शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। एक अप्रैल से इन स्कूलों में विधिवत पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मॉडल स्कूलों में विभिन्न विषयों के उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उनकी नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए विभाग जल्द ही मापदंड तय कर विस्तृत मार्गदर्शन जारी करेगा।
सूत्रों के अनुसार बीपीएससी से चयनित शिक्षकों को उनकी रैंकिंग के आधार पर प्राथमिकता दी जा सकती है। वहीं सक्षमता परीक्षा में अधिक अंक लाने वाले विशिष्ट शिक्षक भी चयन के दायरे में आएंगे। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा तैयार फीडबैक बैंक भी महत्वपूर्ण आधार बनेगा। प्रत्येक प्रखंड में एक-एक उच्चतर माध्यमिक स्कूल बनेगा मॉडल सरकार ने प्रत्येक प्रखंड के एक-एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों को निजी विद्यालयों के समकक्ष या उससे बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। छात्र संख्या के अनुरूप सेक्शन और उतने ही शिक्षकों की नियुक्ति या प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) में न्यूनतम आठ और कक्षा 9 से 12 तक संचालित स्कूलों में कम से कम 16 शिक्षकों की व्यवस्था अनिवार्य होगी। पुस्तकाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ समृद्ध पुस्तकालय बनाया जाएगा, जहां पाठ्यपुस्तकों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रेरक साहित्य की भी उपलब्धता रहेगी। प्रयोगशाला, पर्यावरण क्लब और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की पढ़ाई जैसी आधुनिक सुविधाएं भी इन स्कूलों की पहचान बनेंगी। वर्जन कटिहार में मॉडल स्कूलों को गुणवत्ता का प्रतीक बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। बेहतर शिक्षकों का चयन पारदर्शी मानकों के आधार पर होगा। हमारा उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण मिले और वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनें। राहुल चन्द्र चौधरी, डीईओ, कटिहार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



