Katihar News: खुरियाल स्टेशन के समीप कामरूप एक्सप्रेस से गिरा युवक, बाल-बाल बची जान
Katihar News: खुरियाल स्टेशन के समीप कामरूप एक्सप्रेस से गिरा युवक, बाल-बाल बची जान खुरियाल स्टेशन के समीप कामरूप एक्सप्रेस से गिरा युवक, बाल-बाल बची जानखुरियाल स्ट

Katihar News: आजमनगर। आजमनगर-कुमेदपुर रेलखंड पर खुरियाल रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की देर संध्या करीब 8:25 बजे कामरूप एक्सप्रेस (15960) से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बेसुध अवस्था में घायल युवक को उठाया, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान गंगा दास ने युवक से पूछताछ की एवं उनके पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान मणिपुर निवासी सरफराज आलम (24) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, युवक दीमापुर से हावड़ा की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान खुरियाल रेलवे स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर गया।
हालांकि, वह किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। हादसे में युवक के बाएं हाथ और सिर पर गहरी चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए आरपीएफ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर लाया गया। यहां कार्यरत चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, कटिहार रेफर कर दिया गया है।


