संशोधित--जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में किया बेहतर प्रदर्शन, प्रियांश कुमार झा बने टॉपर

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में किया बेहतर प्रदर्शन, प्रियांश कुमार झा बने टॉपर जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं

संशोधित--जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में किया बेहतर प्रदर्शन, प्रियांश कुमार झा बने टॉपर

कटिहार। जयमाला शिक्षा निकेतन, कटिहार ने एक बार फिर सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय के मेधावी छात्र प्रियांश कुमार झा ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्ष आर्यन मिश्रा ने 96% अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, शिवमंगल सिंह 95%,गौरव कुमार सिन्हा,अफ़ीफा तबस्सुम ,कल्पना कुमारी, ने 94-94%,अंकित 93%,कुणाल 93%,हर्ष यादव 92%, अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भविष्य सूर्या ने 92%, जबकि कल्पना कुमारी और दीक्षा झा ने 92%,- बबीता91%अंक लाकर विद्यालय के गौरव को और बढ़ाया।इस

उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. के. सुमन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इन सभी छात्र-छात्राओं ने नर्सरी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से पूरी की है, जो संस्था की निरंतर गुणवत्ता और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है। आगे उन्हें आईआईटी, नीट और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।