
नवोदय में नामांकन को कक्षा छह परीक्षा आज
कटिहार में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा शनिवार को होगी। जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5,492 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षा का संचालन निर्धारित समय पर होगा।
कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए कक्षा 6 का प्रवेश परीक्षा शनिवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी प्रखंडों से कुल 5,492 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा संचालन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किस प्रखंड के लिए कौन परीक्षा केंद्र बना प्रखंड का नाम लड़के लड़कियां योग निर्धारित परीक्षा केंद्र अमदाबाद 85 68 153 एमएस तेजाटोला आजमनगर 167 171 338 एम एकेडमी बलरामपुर 115 120 235 एएमएस बीएमपी-7 बरारी 117 98 215 उमा देवी बारसोई 203 220 423 गांधी उच्च विद्यालय डंडखोरा 61 73 134 उर्दू मध्य विद्यालय कदवा फालका 132 156 288 मारवाड़ी पाठशालाडेहरिया हसनगंज 72 76 148 राउहाईस्कूल, शरीफगंज कदवा 154 119 273 आदर्श उच्च विद्यालय कटिहार 234 199 433 एसटी कॉलेज कोढ़ा 167 174 341 एमबीटीए इस्लामिया कुरसेला 64 59 123 यूएमएस हवाई अड्डा मनिहारी 178 216 394 हाईस्कूल बीएमपी-7, मनसाही 91 99 190 मारवाड़ी पाठशाला प्राणपुर 93 102 195 यूएमएस वर्मा रिफ्यूजी समेली 91 87 178 हाईस्कूल अस्पताल रोड वर्जन नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा बच्चों के भविष्य से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है।

हमने सभी 16 केंद्रों पर कक्षाध्यक्ष, निरीक्षक, पर्यवेक्षक से लेकर सुरक्षा कर्मियों तक की तैनाती सुनिश्चित कर दी है। परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर कड़ाई से आयोजित की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण और नकल-रहित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। राहुलचन्द्र चौधरी, डीईओ, कटिहार

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


