गर्मी छुट्टी के बाद कक्षा में होगी डिजिटली हाजरी

गर्मी छुट्टी के बाद कक्षा में होगी डिजिटली हाजरी

संक्षेप:

गर्मी छुट्टी के बाद कक्षा में होगी डिजिटली हाजरी गर्मी छुट्टी के बाद कक्षा में होगी डिजिटली हाजरी गर्मी छुट्टी के बाद कक्षा में होगी डिजिटली हाजरी गर्

May 28, 2025 03:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गर्मी की छुट्टी के बाद जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। अब छात्रों की उपस्थिति फेस रिकग्निशन तकनीक से दर्ज की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत वर्ग शिक्षक दिन में तीन बार छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति बनाएंगे, जिससे बच्चों की नियमितता और गतिविधियों पर सटीक निगरानी संभव हो सकेगी। छुट्टियों के बाद बच्चों की पढ़ाई में मिलेगी गति जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों की पढ़ाई को गति देने और स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब प्रत्येक कक्षा में चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन और अंतिम घंटी में फेस रिकग्निशन के माध्यम से छात्रों की उपस्थिति ली जाएगी। इससे न सिर्फ बच्चों की उपस्थिति का रिकॉर्ड मजबूत होगा, बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों की उपस्थिति की सही जानकारी मिल सकेगी। एक क्लिक में 35 से 40 बच्चों की बनेगी हाजरी उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग शिक्षक एक क्लिक में अपनी कक्षा के 35 से 40 बच्चों की हाजिरी दर्ज कर सकेंगे। साथ ही शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है कि सभी आठ घंटियों के दौरान कम से कम 85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा। चेतना सत्र, पहली घंटी, मध्याह्न भोजन और आठवीं घंटी में संबंधित वर्ग शिक्षक अपने नामित बच्चों के साथ ही रहेंगे। शिक्षकों की सुविधा का रखा गया है ख्याल डीईओ ने यह भी कहा कि शिक्षकों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। आठ घंटियों में से दो घंटी उन्हें विश्राम के लिए मिलेगी, ताकि वे अन्य शिक्षण कार्यों की तैयारी कर सकें। शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इस डिजिटल उपस्थिति प्रणाली से बच्चों में अनुशासन, नियमितता और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही, शिक्षक और अभिभावक के बीच संवाद भी मजबूत होगा।