बीमार सेविका के साथ प्रवेक्षिका का अभद्र व्यवहार का हुआ जांच
बीमार सेविका के साथ प्रवेक्षिका का अभद्र व्यवहार का हुआ जांच बीमार सेविका के साथ प्रवेक्षिका का अभद्र व्यवहार का हुआ जांचबीमार सेविका के साथ प्रवेक्षि

मनिहारी नि स बीतो दिनों नारायणपुर पंचायत के सोआ गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 की बीमार सेविका के साथ महिला प्रवेक्षिका द्वारा अभद्र व्यवहार के मामले में एसटी आयोग के सदस्य ने डीपीओ तथा सीडीपीओ के साथ घटना की जांच किया। आयोग के सदस्य तल्लु बासकी ने बताया कि सेविका प्रेमलता हेम्ब्रम बीमार थी। घर पर उन्हें स्लाईन चढ़ाया जा रहा था। परंतु महिला प्रवेक्षिका वीणा भारती ने सेविका के साथ अमानवीय व्यवहार के साथ केंद्र पर आने को मजबूर कर दिया था। सेविका अपने पति के साथ स्लाईन लगा बोतल लेकर केंद्र पहुंची थी। इसी मामले को लेकर डीपीओ तथा मनिहारी सीडीपीओ ने पूरी मामले की जांच की।
जांच में महिला प्रवेक्षिका को दोषी पाया गया है। दोनों अधिकारियों ने प्रवेक्षिका को सख्त हिदायत दिया है। उन्होंने कहा कि प्रवेक्षिका ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे इस तरह की गलती नही होने की बात स्वीकार किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


