ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारगैंगवार के कुख्यात बदमाश पिंका गिरफ्तार

गैंगवार के कुख्यात बदमाश पिंका गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा मोहल्ले में आपसी गैंगवार में सलीम को गोली मारकर जख्मी करनेवाला कुख्यात पिंका को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया...

गैंगवार के कुख्यात बदमाश पिंका गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारTue, 16 Jun 2020 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा मोहल्ले में आपसी गैंगवार में सलीम को गोली मारकर जख्मी करनेवाला कुख्यात पिंका को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि दस जून क ो नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा मोहल्ले में पिंका ने सलीम पर गोली चलाकर जख्मी कर दिया था। सदर एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें गोलीकांड के आरोपी पिंका को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। महमूद चौक निवासी सलीम को दो बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। घटना के बाद एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी फरार चल रहे थे। जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भ्ेाज दिया गया। उन्होंने बताया कि सलीम के विरुद्ध विभिन्न थाना में कई मामला दर्ज है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें