स्कूलों में गूंजेगी भारतीय भाषाओं की मिठास, 13 मई से लगेगा समर कैंप
स्कूलों में गूंजेगी भारतीय भाषाओं की मिठास, 13 मई से लगेगा समर कैंप स्कूलों में गूंजेगी भारतीय भाषाओं की मिठास, 13 मई से लगेगा समर कैंपस्कूलों में गूं

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के सरकारी स्कूलों में अब गर्मी की छुट्टियों के बीच बच्चों को भारतीय भाषाओं और संस्कृति से जोड़ने की नई पहल शुरू होने जा रही है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के निर्देश पर जिले के विद्यालयों में 13 मई से भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कैंप के जरिए विद्यार्थियों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
समर कैंप की तैयारी
राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार द्वारा जारी निर्देश के बाद जिले में इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। कैंप का संचालन विद्यालय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। इसमें बच्चों को उनकी मातृभाषा और विद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषाओं के अलावा एक अन्य भारतीय भाषा तथा भारतीय सांकेतिक भाषा की भी जानकारी दी जाएगी।
सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव का भी आधार है। कैंप के माध्यम से बच्चों को देश की भाषाई विविधता से परिचित कराया जाएगा, जिससे उनमें नई भाषाएं सीखने की रुचि बढ़ेगी और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होगी।
गतिविधियों का आयोजन
सात दिनों में 28 गतिविधियों का आयोजन
सात दिनों तक चलने वाले इस समर कैंप में कुल 28 घंटे की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में स्थानीय भाषा विशेषज्ञों और संसाधन सेवियों की मदद से प्रतिदिन रोचक गतिविधियां कराई जाएंगी। इसमें भाषा आधारित खेल, संवाद अभ्यास, सांस्कृतिक प्रस्तुति, कहानी वाचन और सांकेतिक भाषा की प्रारंभिक जानकारी जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी।
कैंप का संचालन
कैंप के सफल संचालन और अनुश्रवण की जिम्मेदारी जिले के समग्र शिक्षा कार्यालय को सौंपी गई है। राज्य स्तर से यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट अपराह्न तीन बजे तक ऑनलाइन माध्यम से राज्य कार्यालय को भेजेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


