सड़क किनारे बसे भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा देने की मांग

Mar 01, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

सड़क किनारे बसे भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा देने की मांग सड़क किनारे बसे भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा देने की मांगसड़क किनारे बसे भूमिहीन पर

सड़क किनारे बसे भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा देने की मांग

आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के बैनर तले भूमि संबंधी अधिकार को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष प्रदर्शनकारी शामिल हुए। सुबह से ही विभिन्न पंचायतों से जुलूस की शक्ल में लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते प्रखंड कार्यालय के समक्ष सैकड़ो की तादाद में महिलाएं तथा पुरुष का जमावड़ा हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अंचल प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में गरीबों, वंचितों एवं भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराना, जलकरों को भूमिहीनों के हवाले करना, बांध किनारे और सड़क किनारे बसे भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा देने की मांग सहित कुल 10 मांगें शामिल रही।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता मोहम्मद मूसा ने कहा कि दशकों से भूमिहीन परिवार भूमि से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण पात्र लाभुकों को अब तक जमीन का अधिकार नहीं मिल सका है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगामी दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार दौरे में इसका असर देखा जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाएंगे। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेता मोहम्मद मूसा, सोशल एक्टिविस्ट अजहर निजामी, विनोदानंद साह आदि सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।