बेरोक टोक हो रही मिलावटी पेट्रोल व डीजल की बिक्री
बेरोक टोक हो रही मिलावटी पेट्रोल व डीजल की बिक्री बेरोक टोक हो रही मिलावटी पेट्रोल व डीजल की बिक्रीबेरोक टोक हो रही मिलावटी पेट्रोल व डीजल की बिक्रीबे

सेमापुर,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र में मिलावटी पेट्रोल और डीजल की बिक्री बेरोक टोक की जा रही है। प्रखंड के कई चौराहों और बाजारों में खुलेआम गैलन एवं डब्बों में पेट्रोल बेचने का धंधा चल रहा है। वाहन चालकों ने बताया कि कभी-कभी मजबूरी में खुले बाजार में बिकने वाला तेल खरीदना पड़ता है। मिलावटी पेट्रोल व डीजल से वाहन का इंजन भी खराब होता है। जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बरारी प्रखंड के सेमापुर, बरारी, लक्ष्मीपुर, कलिकापुर समेत आसपास के इलाकों में सड़क किनारे छोटे दुकानदार ऊंचे दामों पर पेट्रोल बेच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई जगहों पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के पेट्रोल रखा जा रहा है, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों
का कहना है कि मिलावटी तेल के इस्तेमाल से बाइक और अन्य वाहनों में इंजन खराब होने, माइलेज घटने और बार-बार खराबी आने की समस्या बढ़ गई है। प्रशासनिक स्तर से इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वाहन चालक राम कुमार, रंजन कुमार यादव ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से मिलावटी पेट्रोल-डीजल का कारोबार चल रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है। वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से इसको लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


