Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsIllegal Collection at Aadhaar Center Sparks Outrage in Barsarai
आधार सेंटर में अवैध उगाई को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आधार सेंटर में अवैध उगाई को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

आधार सेंटर में अवैध उगाई को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन आधार सेंटर में अवैध उगाई को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनआधार सेंटर में अवैध उगाई को लेक

Feb 01, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड में संचालित आधार केंद्र पर अवैध वसूली को लेकर शनिवार को स्थिति उस समय गरमा गई। जब बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी को आम नागरिकों ने फोन कर गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। लोगों ने आरोप लगाया कि आधार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए केंद्र पर निर्धारित सरकारी शुल्क को नजर अंदाज कर मनमाने तरीके से अधिक राशि की मांग की जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि सागर कुमार साह तत्काल आधार केंद्र पहुंचे और मौके पर मौजूद लाभुकों से सीधे बातचीत कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। लाभुकों ने बताया कि जहां सरकार द्वारा आधार से संबंधित सेवाओं के लिए 75 रुपये शुल्क तय किया गया है।

वहीं केंद्र कर्मियों द्वारा 200 रुपये तक जबरन वसूले जा रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि ने केंद्र कर्मियों की इस कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और अवैध वसूली का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आधार केंद्र पर केवल सरकारी दर से ही कार्य किया जाए और जनता को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि अवैध राशि मांगने या लाभुकों को प्रताड़ित करने की शिकायत मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर करवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुलेआम हो रही अवैध वसूली के बावजूद प्रखंड प्रशासन का मौन रहना समझ से परे है। उन्होंने इसे प्रशासनिक उदासीनता बताते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो जनता को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इस संबंध में विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त होते ही आधार संचालक को तुरंत कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई गई है तथा सरकार के द्वारा दर पर ही कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;