फगुआ की आहट से सराबोर कटिहार

Mar 01, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

फगुआ की आहट से सराबोर कटिहार फगुआ की आहट से सराबोर कटिहार फगुआ की आहट से सराबोर कटिहार फगुआ की आहट से सराबोर कटिहार फगुआ की आहट से सराबोर कटिहार फगुआ

फगुआ की आहट से सराबोर कटिहार

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रंगों का त्योहार होली तीन दिनों के बाद जिले में मनाया जायेगा। इन दिनों जिले के बाजारों पर होली का रंग चढ़ने लगा है। शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव की गलियों तक फगुआ की बयार बह रही है। रंग-गुलाल, पिचकारी, टोपी और तरह-तरह के होली आइटम से सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। परदेश में काम करने वाले लोग भी त्योहार मनाने घर लौटने लगे हैं, जिससे बाजारों की रौनक और बढ़ गई है। कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार रंग-गुलाल के व्यापार में करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। कटिहार से न केवल जिले के विभिन्न हिस्सों में बल्कि आसपास के जिलों के बाजारों में भी रंग और गुलाल की आपूर्ति की जाती है।

बाजारों में हर्बल गुलाल की मांग अधिक मंगल बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान को देखते हुए इस बार हर्बल गुलाल की मांग अधिक है। देशी उत्पादों की ओर भी लोगों का रुझान बढ़ा है। रंग-बिरंगी टोपी, पिस्तौल पिचकारी और अन्य सामान में मेड इन इंडिया उत्पाद प्रमुखता से बिक रहे हैं। होली को लेकर बच्चों में उत्साह होली को लेकर बच्चों में खास उत्साह देखा जा रहा है। मुहल्लों में बच्चे अभी से रंग-पिचकारी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बाजारों में बज रहे फगुआ गीत माहौल को पूरी तरह होलीमय बना रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी प्रदीप चिरानियां ने बताया कि जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, रेडीमेड कपड़ों के साथ कुर्ता-पायजामा की मांग बढ़ी है। सूती कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। बच्चों के लिए धोती-पायजामा और सूती कुर्ता आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं लड़कियों के लिए रंगीन सूती फ्रॉक और महिलाओं के लिए सूती साड़ियां खूब बिक रही हैं। किराना दुकानों में भी मेवा, काजू, किशमिश, छुहारा, सूखा नारियल और मूंगफली की खरीद बढ़ गई है। उमंग और उत्साह के इस पर्व पर लोग बजट से बढ़कर खरीदारी कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।