फगुआ की बयार में रंगा कटिहार, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Mar 03, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

फगुआ की बयार में रंगा कटिहार, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ फगुआ की बयार में रंगा कटिहार, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़फगुआ की बयार में रंगा कटि

फगुआ की बयार में रंगा कटिहार, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रंगोत्सव से पहले ही कटिहार शहर से लेकर ग्रामीण बाजार तक पूरी तरह फगुआ के रंग में रंग चुके हैं। चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है। होली को लेकर उत्साह चरम पर है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बार चार मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। चंद्रग्रहण के कारण जिले में बुधवार को रंगों की होली खेली जाएगी। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं गुजिया, मालपुआ और अन्य पारंपरिक पकवान बनाने की तैयारी में जुट गई हैं।

बाहर शहरों में काम करने वाले लोग भी परिवार के साथ होली मनाने घर लौटने लगे हैं, जिससे गांवों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में बच्चों की बढ़ी चहल-पहल बाजारों में बच्चों की चहल-पहल सबसे ज्यादा देखी जा रही है। गन, टैंक, कार्टून और सुपरहीरो थीम वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 50 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि इस बार रंग-बिरंगे मुखौटे और नई डिजाइन की पिचकारियों की मांग अधिक है। होली मिलन का दौर जारी होली मिलन समारोहों की भी तैयारी शुरू हो गई है। विभिन्न मोहल्लों में फगुआ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। ‘होली है’, ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ जैसे पारंपरिक गीत माहौल को और रंगीन बना रहे हैं। होली सिर्फ रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला उत्सव है। क्या है होली की पौराणिक कथा पौराणिक मान्यता के अनुसार, भक्त प्रह्लाद की रक्षा और होलिका दहन की कथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यही संदेश आज भी समाज को एकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है।कटिहार में फगुआ की रंगत अब परवान पर है। बाजारों की रौनक और लोगों के चेहरे पर झलकती मुस्कान बता रही है कि रंगों का यह महापर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।