288 कैमरे की नजर में रहेगा निगम क्षेत्र, अपराध-नो एंट्री पर नजर

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

288 कैमरे की नजर में रहेगा निगम क्षेत्र, अपराध-नो एंट्री पर नजर 288 कैमरे की नजर में रहेगा निगम क्षेत्र, अपराध-नो एंट्री पर नजर 288 कैमरे की नजर में र

288 कैमरे की नजर में रहेगा निगम क्षेत्र, अपराध-नो एंट्री पर नजर

कटिहार। वरीय संवाददाता नगर निगम क्षेत्र में अपराध और नो इंट्री पर नजर रखने के लिए नगर निगम की ओर से 288 जगहों पर हाई रिजेल्यूशन कैमरा लगाया जा रहा है। बीते सात दिनों से इस पर काम चल रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहा, टर्निंग प्वाइंट, गली आदि जगहों पर लगाया जा रहा है। इस कैमरे की खासियत है कि रात में भी सीसीटीवी कैमरा से ली गयी तस्वीर और वीडियो पुटेज साफ होगा। क्राइम करके भाग रहे अपराधियों को पकड़ना आसान होगा तो वहीं नो इंट्री में प्रवेश करती गाड़ियों को पकड़ा जा सकेगा। यहीं नहीं जाम और किसी भी तरह ही सड़क पर गतिविधि की तस्वीर सामने आते ही संबंधित अधिकारियों को स्पॉट पर भेजा जा सकेगा।

इस कैमरे का कंट्रोल नगर थाना और नगर निगम कार्यालय में रहेगा।छह प्रमुख एंट्री प्वाइंट चिन्हित किएजानकारी हो कि सुबह छह बजे से लेकर रात के 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले छह प्रमुख एंट्री प्वाइंट चिन्हित किए है। इसमें कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर दलन, मनिहारी-कटिहार मार्ग पर शरीफगंज, गेड़ाबाड़ी-कटिहार मार्ग पर हाजीपुर, कटिहार-सोनैली मार्ग पर चंद्रमा चौक और प्राणपुर-कटिहार मार्ग पर सुरतुलसी कॉलेज के पास इंट्री प्वाइंट चिन्हित किया गया है। इसके अलावे समय सीमा का जो भी उल्लंघन करेगा उस पर फाइन किया जाएगा।निगम की चलने वाली गाड़ियों पर भी रहेगी नजरनगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि कैमरा का हर तरह का काम करेगा। इससे निगम को भी फायदा होगा कि उसके निगम क्षेत्र में चलने वाली कचरा उठाव की गाड़ी, जलजमाव, कचरा, नाला और सड़क की खराबी की शिकायत आने पर तत्काल उसकी जांच की जा सकेगी। नगर निगम कटिहार के निचले तल में कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से कैमरे के द्वारा सारी गतिविधि पर नजर होगी। इसके अलावे लोगों की शिकायत और शिकायत स्थल पर काम कर रहे निगम कर्मी का भी लाइव लोकेशन मिल जाएगा। इससे निगम के कार्यो की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।