सालमारी में हनुमान महोत्सव के अवसर पर निकाली गई कलश शोभा यात्रा
सालमारी में हनुमान महोत्सव के अवसर पर निकाली गई कलश शोभा यात्रा सालमारी में हनुमान महोत्सव के अवसर पर निकाली गई कलश शोभा यात्रा सालमारी में हनुमान महो

सालमारी। एक संवाददाता सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व उच्च विद्यालय प्रांगण में हनुमंत महोत्सव को लेकर बालाजी सेवा समिती सालमारी द्वारा दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया।आयोजन के उपलक्ष्य पर गुरुवार की सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।इसी के साथ दो दिवसीय हनुमंत महोत्सव की शुरुआत हुई। कलश शोभा यात्रा पूजन स्थल से निकल कर सालमारी के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची। वहीं कलश यात्रा के दौरान भगवान हनुमान की प्रतिमा को भी फूलों से सुसज्जित कर नगर परिक्रमा कराई गयी। हनुमान महोत्सव के मौके पर पूरा वातावरण जय श्री राम जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर विशाल हनुमान जी की प्रतिमा भी पूजा पंडाल में स्थापित की गई है। जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां गुरुवार और शनिवार संध्या भजन संध्या का अभी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वही विभिन्न जगहों से आये कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकी की प्रस्तुति से लोगों का मन मुग्ध कर दिया। शोभा यात्रा में संजय गुप्ता,पूजा कमिटी के भरत गुप्ता,भवेश साह, संजय चौधरी,शिव पोद्दार, सरोज कुमार, सुजीत चौधरी, छोटू,नंदकिशोर गुप्ता, कन्हैया शर्मा, मंटू मंडल, शैलेश, संतोष अग्रवाल, सज्जन कुमार,ऋषभ चौधरी, टंडन साह, विकास कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


