ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारभोजपुरी व मैथिली गीतों की धुन पर गूंजा हरे राम संकीर्तन

भोजपुरी व मैथिली गीतों की धुन पर गूंजा हरे राम संकीर्तन

प्रखंड के महेशपुर पंचायत के डुमरिया गांव में 24 प्रहर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया...

भोजपुरी व मैथिली गीतों की धुन पर गूंजा हरे राम संकीर्तन
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSun, 02 Jun 2019 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के महेशपुर पंचायत के डुमरिया गांव में 24 प्रहर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।

विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा शास्त्रीय, भोजपुरी, मैथिली गीतों के धुन पर हरे राम संकीर्तन से चारों ओर भक्तिमय का माहौल बना हुआ है। लक्ष्मीपुर कीर्तन मंडली के नवोदित नाल बादक को बजाते देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। पंडित ललन झा के नेतृत्व में अन्य वेद पानी ब्राह्मणों के सस्वर वेदोच्चारण के साथ हवन करते देखना भी श्रद्धालुओं को अलग अनुभूति प्रदान कर रहा था। संकीर्तन में पड़रिया, लक्ष्मीपुर, पांकी, बंगाल और डुमरिया की कीर्तन मंडली भाग ले रही है। यजमान की भूमिका में विनय राय तो हवन कुण्ड में गजेन्द्र मिश्र, आसीन झा, प्रियेश मिश्रा, हीरा झा अपने निर्धारित दायित्व का संपादन करते देखे गये। पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, डॉ चन्द्रभूषण ठाकुर, प्रभात मिश्रा, जिला परिषद सदस्य पुरूषोत्तम वर्मा, पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह, पूर्व मुखिया श्यामलाल ठाकुर, दिलीप कुमार वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी इस संकीर्तन के सहभागी बने। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोरी दास, सुबोल दास, जयदेव दास, मनोज ठाकुर, अमरेश झा, अरविन्द दास, मिथिलेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें