जीएसटी में राहत से त्योहारी बाजार में रौनक, बिक्री बढ़ेगी
जीएसटी में राहत से इस बार बूम पर रहेगा पूजा का बाजार जीएसटी में राहत से इस बार बूम पर रहेगा पूजा का बाजार जीएसटी में राहत से इस बार बूम पर रहेगा पूजा

कटिहार, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में राहत दिए जाने से दुर्गा पूजा और दिपावली के बाजार में बेहतर खरीदारी और बिकवाली में तेजी आने की उम्मीद है l व्यापरियों के भी चेहरे खिले हुए हैं l खासकर मोटेरा बाइक और रेडीमेड गारमेंट्स के शो रूम संचालकों द्वारा इसको लेकर अभी से तैयारी की जा रहीं हैं l व्यापरियों ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार त्योहार को लेकर अधिक माल मंगाने का ऑर्डर दिया गया है l जीएसटी की घटी दर 22 सितंबर से लागू होगी l इसको लेकर विश्वकर्मा पूजा में बाइक और ऑटोमोबाइल उत्पाद की बिक्री कम होगी l धनतेरस पर इसकी खरीदारी जमकर होने की उम्मीद है l बाइक शो रूम संचालकों द्वारा की जा रही विशेष तैयारी जीएसटी की घटी दरों में डेढ़ लाख तक की बाइक की क़ीमत में 15 से 18 हजारो तक की कमी आएगी l बाइक पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है l मोटर सायकल के दाम क्रम होने से अब इसे खरीदने वाले लोग आसानी से खरीद सकेंगे l शो रूम संचालकों ने बताया कि बाइक की बिक्री में डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी होने की संभावना है l अनुमान के मुताबिक पिछले वर्ष त्योहारी सीजन में करीब 4200 बाइक की बिक्री हुई थी l इस बार य़ह संख्या छह हजार के पार पहुचने की उम्मीद है l इस बार दुर्गा पूजा से ही धनतेरस में बाइक खरीदने को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू कर दी जाएगी l रेडीमेड गारमेंट्स की खरीदारी में भी आएगी तेजी रेडीमेड गारमेंट्स की खरीदारी में भी जीएसटी में राहत दिए जाने से तेजी आएगी l युवाओं में कार्गो पैंट और युवतियों में कोर्ड सेट पोशाक को लेकर विशेष आकर्षण है l रेडीमेड पोशाक की खरीदारी में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल ग्राहकों को पांच प्रतिशत तक कम क़ीमत का भुगतान करना पड़ेगा l घरेलू उपयोग की इलेक्ट्रानिक्स के सामानों की खरीदारी भी इस बार जमकर होने की उम्मीद है l दुर्गा पूजा और दिपावली को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




