प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

Feb 14, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गई शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गई शोभायात्राप्राचीन शिव मंदिर

प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग स्थापना हेतु भव्य शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। नगर भ्रमण के दौरान हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग को नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचाया। इस मौके पर मुख्य पार्षद बिमला देवी, रिंकू सिंह, दुलाल चंद्र साह, पार्थो देव , रवि साह, जीतू साह, टुलू साह, राजीव साह, विनय साह, गौरव सिंह, मिंटू पांडे , विनोद साह आदि महिलाएं, पुरुष एवं युवा भक्त बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

इस संबंध में मुख्य पार्षद बिमला देवी ने ने बताया कि अति प्राचीन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को सफल बनाने में कमिटी के सभी सदस्यों एवं पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा। कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्र भी सेंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;