प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्राप्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्र

कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के इंदिराग्राम बाबा महंथ स्थान परिसर में शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष व युवाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। कलश यात्रा के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रही, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव 13 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक चलेगा। पहले दिन कलशयात्रा के बाद 14 फरवरी को देव पूजा सह जलाधिवास, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन विधिवत प्राण प्रतिष्ठा व हरि कीर्तन तथा 16 फरवरी को सत्यनारायण कथा के बाद हवन-यज्ञ समापन किया जाएगा। आयोजन समिति व ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



