Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsGovernment Buildings in Pranpur Panchayats Remain Unused Despite Investment
करोड़ों की राशि से बना दो पंचायत सरकार भवनों का अभी तक नहीं खुला ताला

करोड़ों की राशि से बना दो पंचायत सरकार भवनों का अभी तक नहीं खुला ताला

संक्षेप:

करोड़ों की राशि से बना दो पंचायत सरकार भवनों का अभी तक नहीं खुला तालाकरोड़ों की राशि से बना दो पंचायत सरकार भवनों का अभी तक नहीं खुला तालाकरोड़ों की र

Jan 05, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

प्राणपुर, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत दो पंचायतों में निर्मित पंचायत सरकार भवन औचित्य विहीन बना हुआ है। सरकार की मंशा थी कि उक्त योजना से ग्रामवासियों को एक ही छत के नीचे सुगम, सरल और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। करोड़ों खर्च कर बनाए गए भवन आज पंचायत वासियों की सुविधा बढ़ाने के बजाय ताला बंद व्यवस्था का नमूना बनकर रह गया है। प्रखंड के कुल 12 पंचायतों में से उत्तरी लालगंज एवं केवाला पंचायत में निर्मित पंचायत सरकार भवन का एक वर्ष से ताला तक नहीं खुला है। जबकि बस्तौल एवं सहजा पंचायत में पंचायत सरकार भवन में काम सुचारू रूप से नहीं हो हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बड़झल्ला और पथरवार पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गौरीपुर, केहुनियां और धरहन पंचायत में जमीन चिह्नित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि प्राणपुर, दक्षिण लालगंज और काठघर पंचायतों में अभी तक भूमि चयन कार्य आरंभ नहीं हो सका है। अंचल अधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि शेष तीन पंचायतों में जमीन चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।