ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारकुंडी गांव में सौ से ज्यादा घरों में घुसा गंगा का पानी

कुंडी गांव में सौ से ज्यादा घरों में घुसा गंगा का पानी

प्रखंड की मोहनाचांदपुर पंचायत के कंुंडी गांव में सौ से ज्यादा घरों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मची...

कुंडी गांव में सौ से ज्यादा घरों में घुसा गंगा का पानी
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSat, 08 Sep 2018 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड की मोहनाचांदपुर पंचायत के कंुंडी गांव में सौ से ज्यादा घरों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मची है।

यहां के लोग अपनें-अपने घरों को छोड़कर मवेशी के साथ कंुंडी घाट पर खुले आसमान के नीचे शरण लिये हुए हैं।

हालांकि जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की राहत कार्य नहीं चलाया गया है। सरकारी स्तर पर नाव की व्यवस्था नहीं की गयी है, इस कारण बाढ़ पीड़ित परिवार गांव के लिए जर्जर नाव से खतरे का सामना कर आवागमन करने के लिए विवश हैं। पंचायत के मुखिया ब्रह्मानंद साह द्वारा सरकारी स्तर पर नाव की व्यवस्था नहीं किये जाने पर अपने स्तर से परिचालन कराया गया है। मुखिया ने सरकार और जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत कार्य चलाने सहित नाव की मांग की है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से मनिहारी अनुमंडल की कई पंचायतों में गंगा का पानी फैलने लगा है।

मनिहारी तथा अमदाबाद के कई पंचायतों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए धुरियाही पंचायत के ग्रामीणों ने अपने जान माल के साथ ऊंचे स्थलों पर शरण ले रहे हैं। वहीं आमदाबाद में भी यही स्थिति है। पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल शुक्रवार को सीओ संजीव कुमार से मुलाकात कर पंचायत में राहत पहंुचाने की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें