गंगा दशहरा से पहले काढ़ागोला घाट पर दिखी सेवा और स्वच्छता की मिसाल
गंगा दशहरा से पहले काढ़ागोला घाट पर दिखी सेवा और स्वच्छता की मिसाल गंगा दशहरा से पहले काढ़ागोला घाट पर दिखी सेवा और स्वच्छता की मिसालगंगा दशहरा से पहले

सेमापुर। संवाद सूत्र आगामी गंगा दशहरा पर्व को लेकर काढ़ागोला घाट पर गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को घाट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं के लिए साफ-सुथरा एवं आकर्षक वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। स्वयंसेवकों ने घाट की सफाई कर लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
गंगा दशहरा के महत्व
गंगा समग्र के जिला संयोजक नवीन चौधरी ‘बाबा’ ने बताया कि गंगा दशहरा माँ गंगा के धरती पर अवतरण का पावन दिवस है। इस अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु काढ़ागोला घाट पहुंचकर गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ घाट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।
गंगा समग्र के कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि गंगा समग्र लगातार माँ गंगा की स्वच्छता और अविरलता को लेकर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा नियमित रूप से साप्ताहिक स्वच्छता अभियान, मासिक गंगा आरती तथा हरिशंकरी वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर भी गंगा आरती, खिचड़ी महाप्रसाद वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला सहसंयोजक मनोज साह गंगा दशहरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन से घाट पर पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस मौके पर आरती प्रमुख जीवछ गुप्ता, घाट प्रमुख राजकुमार साह, संजू राय, राहुल राज, रूदल मंडल, फकीर पंडित, राहुल सिंह, बबलू सिंह सहित अन्य लोग थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


