Katihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पणजयंती पर शह

Katihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

Katihar News: कटिहार। महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम कटिहार द्वारा शहीद चौक, कटिहार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वार्ड संख्या 7 में हुआ वृक्षारोपणकटिहार। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत नगर निगम कटिहार द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 7 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं स्थानीय वार्ड पार्षद आलोक वर्मा ने वार्ड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण