मुफ्त नेत्र जांच शिविर से 200 बच्चे हुए लाभान्वित

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

मुफ्त नेत्र जांच शिविर से 200 बच्चे हुए लाभान्वित मुफ्त नेत्र जांच शिविर से 200 बच्चे हुए लाभान्वित मुफ्त नेत्र जांच शिविर से 200 बच्चे हुए लाभान्वित

मुफ्त नेत्र जांच शिविर से 200 बच्चे हुए लाभान्वित

कटिहार निज संवाददाता लायंस क्लब द्वारा आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय सादपुर रजवाड़ा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने बताया कि शिविर में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों के नेत्र की जांच की गई। पीआरओ प्रिया गुप्ता ने बताया कि शिविर में 200 से अधिक बच्चों और अभिभावकों की आंखों की जांच की गई। चिन्हित मोतियाबिंद पाए जाने वाले 12 मरीज का ऑपरेशन भी कटिहार लायंस हॉस्पिटल में निःशुल्क किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 40 पौधे लगाए गए। बताया कि भूजल का संरक्षण और वनीकरण के लिए जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।

प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन हंसू डालमिया ने कहा कि हर साल अलग-अलग मौके पर संस्था द्वारा पौधे लगाए जाते हैं। लोगों को प्रदूषण, वनों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के बारे में शिक्षित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाना चाहिए। मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक के साथ शिक्षकगण एवं अभिभावक भी मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।