Katihar News: संशोधित-- गाजीपुर का युवक फर्जी आईबी अफसर बनकर लोगों को ठगने वाला शातिर कोढ़ा से गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: गाजीपुर का युवक फर्जी आईबी अफसर बनकर लोगों को ठगने वाला शातिर कोढ़ा से गिरफ्तार गाजीपुर का युवक फर्जी आईबी अफसर बनकर लोगों को ठगने वाला शातिर कोढ़ा से

Katihar News: संशोधित-- गाजीपुर का युवक फर्जी आईबी अफसर बनकर लोगों को ठगने वाला शातिर कोढ़ा से गिरफ्तार

Katihar News: कटिहार, एक संवाददारता खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे ठगी करने वाले एक शातिर को कोढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से प्रारंभिक जांच में कई फर्जी पहचान पत्र, नकली विधिक दस्तावेज, फर्जी आईबी ई-मेल आईडी और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से तैयार किए गए गोपनीय दस्तावेजों के इस्तेमाल के साक्ष्य मिले हैं। कोढ़ा एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई की रात को कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम मुसापुर के आसपास खुद को आईबी अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान उसकी पहचान मोहम्मद अजहर अंसारी (29 वर्ष), पिता मोहम्मद अलाउद्दीन, निवासी उत्तरौली, थाना रेवतीपुर, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोढ़ा थाना केस दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है。

खुद को आईबी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था आरोपी

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी आईडी कार्ड और नकली सरकारी दस्तावेजों के बल पर खुद को आईबी अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और इसी आधार पर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और उसके नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। इधर, एसपी परिचय कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि स्वयं को किसी केंद्रीय या राज्य एजेंसी का अधिकारी बताकर संपर्क करे तो उसकी पहचान की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

फर्जी आईबी अधिकारी पर पुलिस कार्रवाई

मालूम हो कि फर्जी आईबी अधिकारी के रूप में काम करने यूपी के मो. अंसारी और पाकिस्तान आधारित आंतकी नेटवर्क से कथित संपर्क रखने वाला युवक असद दोनों एक ही गांव से गिरफ्तार किया गया। अंतर सिर्फ इतना है कि दोनों दो जगहों के रहने वाला है। दोनों के बारे में केंद्रीय जांच एजेंसी को जानकारी मिली थी। इसके आधार पर एक ही दिन में स्थानीय पुलिस ने दोनों ही मामले का खुलासा किया है。

सामान्य प्रश्न

कटिहार में आरोपी किस कारण से गिरफ्तार किया गया?
कटिहार में आरोपी को खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर ठगी करने के कारण गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।