20 भू माफिया ने की अकूत कमाई ,आठ की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव
20 भू माफिया ने की अकूत कमाई ,आठ की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव 20 भू माफिया ने की अकूत कमाई ,आठ की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव20 भू माफिया ने की

बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गर्म भोजन और पूरक पोषाहार नहीं मिलने का मामला सामने आया है।कई केंद्रों पर बच्चों को न तो नियमित रूप से गर्म पका भोजन दिया जा रहा है और न ही अंडा एवं मौसमी फल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।जानकारी के अनुसार बरारी प्रखंड के सभी पंचायतों में कुल 311 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। सरकार द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए पोषाहार मद में नियमित राशि आवंटित की जाती है।ताकि उन्हें संतुलित आहार मिल सके।इसके
बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्था लचर दिखाई दे रही है। और कई केंद्रों पर निर्धारित पूरक पोषाहार नहीं दिया जा रहा है।समेकित बाल विकास परियोजना आईसीडीएस द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए साप्ताहिक मेन्यू तय किया गया है। इसके तहत बच्चों को सुबह नाश्ता और दोपहर में गर्म पका भोजन देना अनिवार्य है। वास्तविकता में अधिकांश केंद्रों पर इस मेन्यू का पालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में सीडीपीओ विभा कुमारी ने बताया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की निगरानी पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से की जा रही है। संबंधित पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया गया है कि सभी केंद्रों की नियमित जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।सीडीपीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन केंद्रों पर मेन्यू के अनुसार पोषाहार नहीं दिया जा रहा है।उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है।कि आने वाले दिनों में व्यवस्था में सुधार होगा।और बच्चों को उनका अधिकार मिल सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


