Katihar News: संशोधित--बाढ़ की खबर- कुरसेला : तीनघरिया में फ्लड फाइटिंग शुरू, कटाव रोकने में जुटा जल संसाधन विभाग

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: बाढ़ की खबर- कुरसेला : तीनघरिया में फ्लड फाइटिंग शुरू, कटाव रोकने में जुटा जल संसाधन विभाग बाढ़ की खबर- कुरसेला : तीनघरिया में फ्लड फाइटिंग शुरू, कटाव

Katihar News: संशोधित--बाढ़ की खबर- कुरसेला : तीनघरिया में फ्लड फाइटिंग शुरू, कटाव रोकने में जुटा जल संसाधन विभाग

Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तीनघरिया गांव के समीप कोसी नदी के लगातार हो रहे कटाव को रोकने के लिए सोमवार से जल संसाधन विभाग ने फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू कर दिया। विभाग के अभियंताओं की निगरानी में कटाव प्रभावित स्थल पर बंबू रोलिंग का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसके लिए दो जेसीबी, ट्रैक्टर और बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया है।

कटाव की स्थिति

कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि तीनघरिया गांव के समीप कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल फ्लड फाइटिंग का कार्य प्रारंभ कराया गया है। फिलहाल बंबू रोल के माध्यम से कटाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और वे स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द कटाव प्रभावित स्थल को सुरक्षित किया जाए। गौरतलब है कि पिछले कई सप्ताह से तीनघरिया गांव के समीप कोसी नदी लगातार कटाव कर रही है। कटाव से उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा रही है और कटाव आबादी की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

कटाव निरोधी कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि विभाग समय पर प्रभावी कार्रवाई कर गांव और कृषि भूमि को कटाव से बचाने में सफल होगा। हालांकि लोगों ने मांग की कि अस्थायी उपायों के साथ-साथ क्षेत्र में स्थायी कटाव निरोधी योजना भी जल्द लागू की जाए, ताकि हर वर्ष उत्पन्न होने वाली इस गंभीर समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

फोटो कैप्शन। कटिहार- 08 तीनघरिया गांव के पास फ्लड फाइटिंग के काम में जुटी जेसीबी और मजदूर

भारी बारिश का सामना करने से पहले रेन कट का शिकार हुआ आजमनगर बैरिया महानंदा बांध पक्की सड़क

आजमनगर। एक संवाददाता

आजमनगर बैरिया महानंदा बांध पक्की सड़क भारी बारिश का सामना करने से पहले ही रेन कट का शिकार हो गया। सड़क का किनारा धीरे-धीरे खिसकता चला जा रहा है,जिससे आजमनगर दिल्ली दीवानगंज को जोड़ने वाला मुख्य सड़क का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार समय रहते रेन कट की मरम्मत नहीं कराई गई तो धीरे-धीरे सड़क के किनारे का हिस्सा खिसकने से बहुत बड़ी हादसा हो सकता है। बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर दोनों साइड में कई जगहों पर मुख्य सड़क का किनारा रेन कट का शिकार हो चुका है। बैरिया चांदपुर गांव के निकट कई जगहों पर उक्त सड़क रेंकट का शिकार हो चुका है। बैरिया चांदपुर के ग्रामीणों में प्रदीप कुमार राय,दीपक कुमार, महेश Kumar, मोहम्मद जुल्फिकार, हसन, सरफराज आदि सहित दर्जनों की तादाद में ग्रामीणों ने उक्त सड़क पर हुए रेंकट की मरम्मत कराये जाने की मांग जिला अधिकारी कटिहार से की है।

कुरसेला : कोसी का जलस्तर 30 सेमी बढ़ा, बढ़ी निगरानी

कुरसेला, निज प्रतिनिधि

नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश का असर अब कोसी नदी पर दिखने लगा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार कुरसेला कोसी सड़क पुल के समीप पिछले 24 घंटे में कोसी नदी के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार शाम चार बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और विभाग ने आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने की आशंका जताई है। जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग ने नदी की स्थिति पर निगरानी तेज कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। नदी किनारे के संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। इधर, जलस्तर बढ़ने की खबर से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण नदी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फ्लड फाइटिंग का कार्य कब शुरू किया गया?
फ्लड फाइटिंग का कार्य सोमवार से शुरू किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsKatihar News: संशोधित--बाढ़ की खबर- कुरसेला : तीनघरिया में फ्लड फाइटिंग शुरू, कटाव रोकने में जुटा जल संसाधन विभाग