ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारपांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, मां पहुंची थाने

पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, मां पहुंची थाने

कोढ़ा प्रखंड के विनोदपुर पंचायत में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार की शाम सात बजे धाजघाट गांव के बीस वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे मासूम...

पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, मां पहुंची थाने
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 25 May 2018 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

कोढ़ा प्रखंड के विनोदपुर पंचायत में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार की शाम सात बजे धाजघाट गांव के बीस वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़िता के परिजनों ने बुधवार की रात ही मासूम का चिकित्सक से इलाज कराया परंतु स्थिति अभी तक गंभीर है। गुरुवार की सुबह पीड़िता की मां रौतारा थाना मामला दर्ज कराने पहंुची। मासूम के साथ हुई घटना से पूरी पंचायत सकते में है। दबी-जुबान से तरह- तरह की चर्चा हो रही है। वहीं गांव के कुछ तथाकथित लोगों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास भी किया जा रहा है। बताया जाता है कि मासूम का पिता धान काटने गांव से बाहर पांच दिन पूर्व चला गया था। घर में उनकी पत्नी व वह पांच वर्षीय पुत्री अकेली थी । इसी का फायदा उठाकर युवक ने घटना को अंजाम दिया। इधर पीड़िता की मां रौतारा थाना से लेकर पुलिस अधीक्षक तक न्याय के लिए दर- दर भटक रही है।

दुष्कर्म का आरोपी धराया : अमदाबाद। अमदाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर वैदा पंचायत के भरनाठी निवासी एवं दुष्कर्म के आरोपी तौफिक आलम को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के मामले में वह नामजद अभियुक्त था। पुलिस को उसकी तलाश थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें