ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारआंदोलन में विक्टर झा सहित पांच गिरफ्तार

आंदोलन में विक्टर झा सहित पांच गिरफ्तार

जेल भरो आंदोलन के क्रम में समाहरणालय के पास जाम कर हंगामा करने के आरोप में जिला पूर्नवास संघर्ष समिति के संस्थापक विक्टर झा सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

आंदोलन में विक्टर झा सहित पांच गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 01 Jun 2018 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

जेल भरो आंदोलन के क्रम में समाहरणालय के पास जाम कर हंगामा करने के आरोप में जिला पूर्नवास संघर्ष समिति के संस्थापक विक्टर झा सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

टाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि आंदोलन के क्रम में समाहरणालय के गेट पर हंगामा करने, समझाने पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारियों पर ईंट-पत्थर चलाने, जाम जगाकर जज की गाड़ी को रोकने, डीएलईडी परीक्षा संचालन में प्रश्न पत्र से लदे गाड़ी, जेल से कोर्ट जा रही कैदी से लदा गाड़ी आदि का आवागमन बाधित करने के आरोप में विक्टर झा के अलावा बलियाबेलौन के डा. एमआर हक, विनोद कुमार सिंह, राजा मिश्रा, पूनम कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनलोगों के खिलाफ उक्त आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं गिरफ्तार विक्टर झा ने कहा कि वह हमेशा शांतिपूर्ण माहौल में आंदोलन करते रहे हैं। जिलावासियों की हक की आवाज उठाने के लिए पिछले बार भी राजेंद्र स्टेडियम में हुंकार रैली व आमरण अनशन पर बैठे थे। कभी भी प्रशासन के खिलाफ उन्होंने नारेबाजी नहीं किया। केवल अपनी मांगों को रखा था। यह आंदोलन पिछले कई महीनों से कर रहे हैं। इस बार भी समाहरणालय के पास जेल भरो आंदोलन कर रहे थे। जब पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं किया तो वह एवं विस्थापित परिवार के कुछ लोग अनशन पर बैठे गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें