ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारअलाव से साड़ी में लगी आग, दो महिलाएं झुलसी

अलाव से साड़ी में लगी आग, दो महिलाएं झुलसी

अलवा तापने के क्रम में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाएं आग की चपेट में आने से झुलस गईं। उसके बाद दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला की दंवेती...

अलाव से साड़ी में लगी आग, दो महिलाएं झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारTue, 27 Nov 2018 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

अलवा तापने के क्रम में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाएं आग की चपेट में आने से झुलस गईं। उसके बाद दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला की दंवेती देवी तथा नगर थाना क्षेत्र के बैगना निवासी डोमनी देवी को जख्मी हालत में भर्ती कराया गया है।

देवंती का कहना है कि वह आग ताप रही थी। इस बीच उसके कपड़ा में आग पकड़ लिया। इससे वह झुलस गई। वहीं डोमनी का कहना है कि घूरा लगाकर वह बकरी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इस बीच उसके चादर में आग पकड़ लिया। इससे वह झुलस गई है। दोनों ही मामले में पुलिस फर्द बयान लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें