नवाबगंज चौक पर अगलगी में दो घर जलकर राख
नवाबगंज चौक पर अगलगी में दो घर जलकर राख नवाबगंज चौक पर अगलगी में दो घर जलकर राखनवाबगंज चौक पर अगलगी में दो घर जलकर राखनवाबगंज चौक पर अगलगी में दो घर ज

कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज चौक पर शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दो फूस के घर जलकर राख हो गया। घटना में करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।अगलगी
की घटना में रसिक मंडल एवं संतोष मंडल का फूस का घर पूरी तरह जल गया। घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। आग किन वजहों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


