सर्प दंश से हुई मौत के उपरांत आश्रित को सीओ ने अनुग्रहीत राशि का दिया चेक
Mar 01, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
सर्प दंश से हुई मौत के उपरांत आश्रित को सीओ ने अनुग्रहीत राशि का दिया चेक सर्प दंश से हुई मौत के उपरांत आश्रित को सीओ ने अनुग्रहीत राशि का दिया चेकसर्

मनिहारी नि स सर्प दंश से अंचल के दो अलग-अलग पंचायत के महिला-पुरूष के मृत्यू के उपरांत उनके आश्रतों को सीओ ईसमाइल ने चार-चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया है। सीओ ने बताया कि चार अक्टूबर 2023 को नारायणपुर पंचायत के हरलाजोड़ी गांव में नितिन मरांडी तथा पांच मई 2024 को बाघमारा पंचायत की रिंकी देवी का सर्प दंश से मौत हो गई थी। तब से यह मामला बेसरा जांच के घेरे मे लंबित था। मौत से संबंधित बेसरा की पूरी जांच होने के बाद दोनों मृतक के परिजनों को चार-चार लाख का चेक दिया गया है। सीओ ने दोनो मृतक के परिजनो से इस राशि का सही जगह खर्च करने का अपील किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



